{"_id":"8f971bb4489ecdb49b8ec0c09e30c973","slug":"ntthadevi-memorial-college-will-adopt-two-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नत्थादेवी स्मारक कॉलेज दो गांवों को लेगा गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नत्थादेवी स्मारक कॉलेज दो गांवों को लेगा गोद
पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज शिक्षा के विकास को दो गांवों को गोद लेगा। दोनों गांवों में बच्चों को वर्ष भर नि: शुल्क शिक्षा दी जाएगी।
बीसलपुर रोड स्थित कॉलेज में रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रबंधिका डॉ. नीलिमा शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए संस्था द्वारा दो गांवों का गोद लेने का निर्णय लिया गया है। इन गांवों में शिक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण सामाजिक व आर्थिक विकास रुका चल रहा है।
अधिकांश ग्रामीण आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। इसी के चलते अभिभावक अपने बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दिलाने के बाद अच्छे विद्यालयो में प्रवेश दिलाने में असमर्थ हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक बच्चे छोटी उम्र में मजदूरी आदि में झोंक दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा गांव रुपपुर कृपा के कक्षा छह के बच्चों व गांव नवदिया दहला के कक्षा नौ के बच्चों को साल भर नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष कम से कम दो गांवों को गोद लिया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराने की योजना है। इस दौरान अध्यक्ष होरीलाल शर्मा, प्रधानाचार्य पूनम, निदेशक एचसी खरे, बाबूराम शर्मा आदि मौजूद रहे।