फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now you will not have to eat Dhanaraghat road stumbling

अब धनाराघाट रोड नहीं खानी होगी ठोकरें

Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to eat Dhanaraghat road stumbling
पूरनपुर। धनाराघाट रोड पर लोगों को ठोकरें और वाहन सवारों को हिचकोले नहीं खाने होंगे। सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मगर प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने पर जर्जर हो चुकी सड़क पर आवागमन को लोगों को ठोकरें और वाहन सवारों को हिचकोले खाने पड़ते थे। अमर उजाला ने 27 सितंबर के अंक में लोगों की समस्या को लेकर धनाराघाट रोड पर एक किमी में 511 गड्ढे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही सड़क को गड्ढामुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई। माधोटांडा रोड से जंगल किनारे तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर से धनाराघाट रोड तक चौड़ीकरण निर्माण का प्रस्ताव करीब डेढ़ साल पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेजा गया था, जो फाइलों में दब गया। करीब चार महीने पहले फिर प्रस्ताव भेजा गया। मगर शासन ने इस सड़क निर्माण की स्वीकृत नहीं मिल सकी। नगर के माधोटांडा रोड पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने से शेरपुरकलां और हरीपुर होते ही शारदा नदी के धनाराघाट तक गया है। इससे इसका नाम धनाराघाट रोड है। रोड से शारदा नदी पार से तहसील मुख्यालय को आवागमन करने वालों के अलावा गांव रूद्रपुर, हरीपुर, जटपुरा, गजरौला खास, बिलहरी, पजाबा, टंडोला, शेरपुरकलां आदि गांव के लोगों का आवागमन होता है। कई गांव के बच्चे भी इस रोड से स्कूल आते, जाते है। इस रोड से भारी संख्या में वाहन गुजरते है। सरस्वती विद्या मंदिर तिराहा के पास गहरे गड्ढे होने पर बारिश में उक्त स्थल पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इससे लोगों को भारी असुविधा हो रही थी। समस्या को लेकर अमर उजाला के 27 सितंबर के अंक में धनाराघाट रोड पर एक किमी में 511 गड्ढे शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इस पर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

धनाराघाट रोड के दोबारा निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मगर स्वीकृत न मिलने से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सड़क पर तमाम गड्ढे होने पर लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। इस पर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू किया गया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हरीपुर जंगल के समीप तक सड़क के गड्ढों को भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed