फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now Delhi bound buses will leave from Station Chauraha in the evening.

Pilibhit News: अब फिर स्टेशन चौराहा से शाम को रवाना होंगी दिल्ली जाने वाली बसें

Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now Delhi bound buses will leave from Station Chauraha in the evening.
पूरनपुर। बरेली होते हुए दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बसें अब स्टेशन चौराहा के समीप से सवारियां लेकर रवाना हो सकेंगी। मगर यह बसें नगर में होकर नहीं निकलेंगी। पूरनपुर सीओ और व्यापारियों की बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नगर में रोडवेज का बस स्टैंड असम हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव चांट फिरोजपुर के समीप सुनसान जगह पर है। नगर से बसों से आवागमन करने वाली सवारियां रोडवेज बस स्टैंड तक नहीं जातीं। नगर से दिल्ली, बरेली के लिए शाम को जाने वाली रोडवेज बसें नगर के स्टेशन चौराहा से जाती थीं। कुछ दिन पहले पुलिस ने सख्ती कर बसों के स्टेशन चौराहे पर आने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

स्टेशन चौराहे के समीप पहुंचने वाली रोडवेज की बसों का चालान भी किया गया था। बस चालकों को बसें रोडवेज बस स्टैंड से ही चलाने के निर्देश दिए गए थे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि रोडवेज बस स्टैंड नगर से तीन किलोमीटर दूर सूनसान में है। ऐसे में व्यापारियों को रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंचने में असुविधा के साथ असुरक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को समस्या को लेकर व्यापारी एकत्र ओकर सीओ आलोक सिंह व यातायात निरीक्षक प्रदीप सिंह से मिले। बातचीत में तय हुआ कि शाम को दिल्ली, बरेली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें अब स्टेशन चौराहा के समीप से रवाना होंगी। मगर बसें नगर में न घुसकर नगर के बाहर से निकलेंगी। बातचीत के दौरान व्यापारी नेता हाजी मोहम्मद जाहिद खां, अजय खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, राजू खंडेलवाल, समरवीर सिंह, नवीन कुमार मौजूद रहे।

शाम को रोडवेज की बसें सवारियां लेने के लिए स्टेशन चौराहा के समीप आ सकेंगी। मगर नगर में नहीं घुस सकेंगी। - आलोक सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed