{"_id":"9f0be966980ff61fdf97dfeae2fb8be0","slug":"now-amria-incorrectly-claims-submitted-by-150-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अमरिया में गलत तरीके से जमा किए 150 दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अमरिया में गलत तरीके से जमा किए 150 दावे
Pilibhit
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में मतदाताओं के नाम जोड़ने घटाने में बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। अमरिया ब्लाक के गांव मझलिया में 150 दावे आपत्तियां गलत तरीके से जमा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने एडीएम से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
अमरिया ब्लाक के गांव मझलिया के ग्रामीणों का आरोप है कि दावे आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त थी। अंतिम दिन तक बीएलओ ने कुल 51 दावे आपत्तियां जमा की जिनकी रसीदें भी काटी गई। आरोप है कि बीएलओ से दावे आपत्तियां ब्लाक पहुंचने पर इसमें गलत तरीके से 150 दावे आपत्तियां और जमा कर दी गईं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक कर्मचारियों ने इन दावे आपत्तियों को चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को लाभ देने के लिए जमा किया है। शिकायकर्ताओं ने बीएलओ द्वारा ब्लाक को भेजी गई दावे अपत्तियों की सूची और काटी गई रसीदों की छाया प्रति भी उपलब्ध कराई है। इस पर एडीएम ने फोन पर एडीओ पंचायत से इसकी जानकारी की। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन