फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice will be issued again to 11 people for not depositing the additional compensation amount

Pilibhit News: अतिरिक्त मुआवजे की राशि जमा न करने पर 11 लोगों को दोबारा जारी होगा नोटिस

Tue, 03 Sep 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Notice will be issued again to 11 people for not depositing the additional compensation amount
पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए भूअधिग्रहण मामले में अधिक मुआवजा लेने पर 11 लोगों को दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्व में 12 लोगों को नोटिस जारी कर 10 दिन में राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। इस समय सीमा में सिर्फ एक व्यक्ति ने ही धनराशि को जमा किया।
विज्ञापन

हाईवे के लिए भू अधिग्रहण प्रक्रिया के अंतर्गत किसानों को मुआवजे का वितरण किया जा रहा है। मुआवजे में घपलेबाजी का मामला सामने आने के बाद शासन स्तर से जांच शुरू की गई है। जिले में भी साधना सिंह सहित 12 लोगों के खाते में अंश का निर्धारण ठीक से न होने पर अधिक धनराशि पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जांच के बाद इन सभी लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के साथ ही सभी के खाते फ्रीज किए गए थे। सभी को 10 दिन में अतिरिक्त मुआवजे की धनराशि वापस करने के निर्देश थे। तय समय में अभी तक मात्र एक व्यक्ति ने ही मुआवजे की अधिक राशि को जमा किया है। अन्य ने कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट और जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी विजयवर्धन तोमर ने दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी की है। इस नोटिस के बाद पुलिस के सहयोग से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लोगों को जारी हुए थे नोटिस

साधना सिंह, सदर तहसील के गांव विलई पसियापुर के मोहम्मद राशिद, सादिक, इश्तियात, इस्तिखार, जुल्फिकार, शहाना बेगम, नंदराम, निर्मल किशोर, रामकिशोर और रामप्रसाद।





इन गांवों के किसानों की गई है जमीन

पैकेज एक में सदर तहसील क्षेत्र के गांव कुकरीखेड़ा, बिलई पसियापुर, उगनपुर, हांडा, देवीपुरा और शाही गांव हैं। इसी प्रकार अमरिया तहसील के बढेपुरा, हुसैननगर, मुडलिया गौसू, घंघुरी, कल्यानपुर, चक्रतीर्थ, बल्लिया, दबका, बिलहरा, माफी, भौनी, भैसहा, कैंचूटांडा, माधवपुर, मुडलिया इलाही बक्श, लहौरगंज, भौना, भैसहा, अमरिया, सरदरनगर, बरातबोझ गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed