फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice to seven ADO Panchayats for negligence in IGRS disposal

Pilibhit News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर सात एडीओ पंचायत को नोटिस

Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to seven ADO Panchayats for negligence in IGRS disposal
पीलीभीत। आईजीआरएस में आई शिकायतों के फर्जी निस्तारण करने में लापरवाही मिलने पर सातों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस के माध्यम से की जानी वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इस कारण जिले की आईजीआरएस रैंकिंग भी गिर रही है। पिछले माह जिले के सातों ब्लॉकों में आईजीआरएस के माध्यम से ग्रामीणों ने विभागीय पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें अधिकांश शिकायतों में संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही बरती गई।
विभाग की ओर से लगाई गई आख्या में अधिकांश में शिकायतों में पीड़ित की ओर से असंतुष्ट का जवाब दिया गया। शासन स्तर पर हुई समीक्षा के बाद विभागीय अफसरों को पत्र भेजा गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल की स्थिति खराब आई। इसके बाद डीपीआरओ रोहित भारती ने जिले के सातों ब्लॉक के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी एडीओ पंचायत के साथ बैठक करने के निर्देश जारी किए गए है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि आईजीआरएस में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया है। इसके चलते एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed