फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not yet received compensation

अब तक नहीं मिला किसानों को फसल मुआवजा

Fri, 10 Apr 2015 11:49 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Fri, 10 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Not yet received compensation
गांव बिहारीपुर में
विज्ञापन
किसान मुरली की बारिश से चौपट हुई फसल को देखकर उसकी जान चली गई। इस तरह के तमाम किसान और भी हैं जिनकी फसलें चौपट हुईं है लेकिन उन्हें अभी तक मुआवजे के नाम पर धेला भी नहीं मिला। गांव के लोगों का कहना है कि लेखपाल ने सर्वे के नाम पर खानापूरी कर ली। गांव निवासी हरि मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को लेखपाल गांव आए थे और एक ही जगह बैठकर सर्वे कर औपचारिकता निभाकर चले गए।

रामप्रसाद, सुमेर लाल, जैतराम, फूलचन्द्र का कहना है कि उनके पास करीब आठ-दस बीघा जमीन है उस पर गेहूं की फसल खड़ी थी बारिश के कारण चौपट हो गई। बच्चों की परवरिश और अगली फसल की बुवाई कैसे होगी। लोगों का यह भी कहना है कि मुआवजे के नाम पर अभी तक धेला भी नहीं मिला है।

 कमोवेश यही स्थिति बेहटी गांव की भी है यहां किसी किसान को अब तक मुआवजे का चेक नहीं मिला। कस्बा बमरोली निवासी कीरतराम वर्मा ने बताया कि लेखपाल ने अभी तक सर्वे नहीं किया है। जिसकी वजह से मुआवजा मिलने की भी उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed