{"_id":"76dde19d68cd47c25141e755f2863262","slug":"not-worth-giving-soldiers-the-threat-of-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने रुपये न देने पर दी जेल भेजने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने रुपये न देने पर दी जेल भेजने की धमकी
plibhit
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी के गांव इस्लामनगर गौटिया के तमाम लोग एसपी से मिले और आसाम पुलिस चौकी के दो सिपाहियों पर गांव के इरफान उर्फ छोटू से 10 हजार रुपये मांगने व रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया के इस्लामनगर गौटिया निवासी इरफान उर्फ छोटू कश्मीर में काम करने वाले तमाम मजदूरों के साथ सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसपी से मिला। उसने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के तमाम लोगों के साथ कश्मीर में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह जब घर वापस आता है तो आसाम चौकी के दो सिपाही उसे परेशान करते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि सिपाही उससे 10 हजार रुपये मांग रहे हैं और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने के धमकी देते हैं। इससे करीब छह महीने पहले दोनों आरोपी सिपाही उसे घर से बुला लाए थे और चरस बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
एसपी जवाहर ने बताया कि पीड़ित जिस ईंट भट्ठे पर कश्मीर में रहकर काम करता है, उस भट्ठे के मालिक से पीड़ित युवक के बारे में जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है।