{"_id":"ddf428a391aafbf1d32295d282103757","slug":"not-even-start-after-tender-the-plan-was-worked-shelter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हुआ आसरा योजना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हुआ आसरा योजना काम
Pilibhit
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा योजना के तहत कलीनगर में 216 आवास बनाए जाने को कई माह पूर्व टेंडर हो चुके हैं लेकिन निर्माणदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र के गरीब व बेसहारा लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए दो साल पूर्व आसरा योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिली आवास बनाए जाने थे जिसके लिए डूडा की ओर से नगर पालिका व पंचायतों से जमीन मांगी गई थी। कलीनगर नगर पंचायत में इसके लिए जमीन मिलने पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद लगभग 8.5 करोड़ रुपया भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
धनराशि जारी होने के बाद डूडा ने आवास निर्माण के लिए सीएनडीएस को ठेका दिया था जिसके टेंडर भी हो चुके हैं और पिछले दिनों संस्था के एमडी ने कलीनगर पहुंचकर निर्माण स्थल का दौरा भी किया था। लेकिन निर्माण संस्था की लापरवाही के कारण अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आवासों का निर्माण शुरू न होने से गरीबों को आवास की आस लगाए बैठे हुए है। इस बावत जानकारी करने पर डूडा के सहायक निदेशक एसके वर्मा ने बताया टेंडर हो चुका है जल्द काम शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बरखेड़ा में भी बनेंगे 120 आवास
आसरा योजना के तहत कलीनगर के बाद बरखेड़ा नगर पंचायत में भी जमीन की तलाश पूरी हो गई है। यहां 120 आवास बनाए जाने की पत्रावली तैयार की शासन को भेजी गई है जिसके जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद जताई जा रही है।