फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not due to the direct purchase Farmers get a price

सीधी खरीद के चलते नहीं मिल रहा किसानों को दाम

Fri, 23 Oct 2015 06:49 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 23 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
राइस मिलर्स द्वारा की जा रही सीधी खरीद पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है इससे जहां राजस्व को नुकसान हो रहा है वहीं किसानों को भी धान का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। दूसरी तरफ व्यापारी और मिलर्स खरीद गए धान को मिलीभगत के चलते सरकारी खरीद दर्शाकर खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने धान खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ ही सरकारी खरीद केंद्र व आढ़तों के माध्यम से खरीद के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिले में राइस मिलर्स सीधी खरीद कर शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मिलर्स किसानों से सीधी खरीद कर धान का स्टाक कर रहे हैं। इससे जहां मंडी टैक्स की चोरी हो रही है वहीं किसानों को भी धान का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर मंडी में व्यापारियों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीदा जा धान भी राइस मिलों पर पहुंच रहा है। व्यापारी और राइस मिलर्स द्वारा की जा रही यह खरीद अधिकारियों की मिलीभगत के कारण फलफूल रही है यही कारण है कि सरकारी क्रय केंद्र सूने पड़े हैं और आंकड़ों में सरकारी खरीद हो रही है। आंकड़ों की बात करें तो जिले में अब 6.85 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


किसान को नहीं मिल पा रहे दाम
सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसानों को मजबूरी में राइस मिलर्स और आढ़तों पर धान बेचना पड़ रहा है। बड़ी मात्रा में धान पहुंचने और व्यापारियों की खरीद की व्यवस्थाएं सीमित होने का प्रभाव धान के रेट पर पड़ रहा है। शुक्रवार को मंडी में 35 हजार क्विंटल धान की आवक हुई लेकिन किसान को 880 से 1060 रुपये तक के ही दाम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति की परिधि में आने वाली राइस मिलों पर सीधी खरीद नहीं हो रही है। क्षेत्र से बाहर की मिलों को धान खरीदने का अधिकार है। यदि कहीं से भी शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed