फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   not build MRF Centre by palika

नगर पंचायत नहीं बना सकी एमआरएफ सेंटर, सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

Fri, 21 Jan 2022 07:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
not build MRF Centre by palika
बिलसंडा। कूड़ा डंप करने और निस्तारित करने की प्रक्रिया में एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनना था पर अभी तक नहीं बन सका। इसके चलते सड़क किनारे गड्ढों में कूड़ा फेंका जा रहा है। तालाब के समीप भी कूड़ा डाला जा रहा है। जल स्रोत को खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन

कूड़ा के निस्तारण के लिए नगर पंचायत गांव रुरिया घुरिया के पास खाली पड़ी जमीन पर लगभग 35 लाख से अधिक रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर बना रही है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। नगर पंचायत का कूड़ा बदस्तूर सड़क किनारे गड्ढे में या तालाब के किनारे डालकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन पर पलीता लगाया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है जल्द ही मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर चालू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट-
कूड़े की डंपिंग को लेकर हम लोगों ने कई बार नगर पंचायत में अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाने का सुझाव दिया लेकिन नगर पंचायत द्वारा अभी तक उसे पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विमला वर्मा सभासद वार्ड नंबर छह
कोट-
सभासदों के द्वारा कई बार प्रस्ताव किए जाने के बाद भी एमआरएफ सेंटर में देरी किया जाना नगर पंचायत की लापरवाही दर्शाता है। बाल्मीकि बस्ती से श्मशान की ओर जाने वाले मार्ग पर एक किलोमीटर क्षेत्र में गंदगी पड़ी रहती है। - डीके गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल फोटो

कोट
अस्थायी डंपिंग यार्ड को बनाने का प्रस्ताव कई बार किया गया परंतु नगर पंचायत ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। नगर पंचायत की इस अनदेखी के चलते नगर के बीचो-बीच शाखा मैदान मे गंदगी का अंबार लगा रहता है।।
शालिनी जायसवाल- सभासद वार्ड नंबर पांच
कोट-
नगर पंचायत कर्मचारी बमरोली रोड तालाब के न किनारे कूड़े को डाल रहे हैं जिससे कई संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विकेश जायसवाल, खाद व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed