{"_id":"25c0618c32c8976e1a302c311ec0729a","slug":"nominations-for-the-fourth-stage-drew-crowds-of-people-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के लिए नामांकन कराने वालों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के लिए नामांकन कराने वालों की उमड़ी भीड़
Pilibhit
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नौ दिसंबर को होने वाले चुनाव को शुक्रवार को नामांकन शुरू हुआ। नामांकन जमा करने वालों की खासी भीड़ उमड़ी। नामांकन काउंटरों पर लंबी लाइनें लगीं। इससे ब्लाक कार्यालय परिसर के बाहर ब्लाक रोड पर भारी भीड़ को लेकर पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी खासी असुविधा हुई।
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े ब्लाक में 189 प्रधान और 2413 ग्राम पंचायत सदस्यों के चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन शुक्रवार को नामांकन कराने वाले सुबह सात बजे ही ब्लाक कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए थे। नामांकन कराने को प्रत्येक न्याय पंचायत के अनुसार एक-एक काउंटर लगाया गया, लेकिन अधिक मतदाता होने को लेकर न्याय पंचायत कबीरगंज, जमुनिया, रघुनाथपुर के दो-दो काउंटर लगाए गए। प्रत्याशियों को जमानत धनराशि जमा करने को असुविधा न हो, इसके लिए ब्लाक परिसर में चार काउंटर लगाए गए थे। सभी काउंटरों पर निर्धारित समय के बाद तक लंबी लाइनें लगी हुईं थी। नामांकन कराने वालों की भारी भीड़ को लेकर स्टेशन रोड के ब्लाक चौहारा से ब्लाक को जाने वाले रोड पर चौपहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी लोगों की भारी भीड़ को लेकर पैदल निकलने वाले राहगीरों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
प्रत्याशी और प्रस्तावकों को मिला प्रवेश
ब्लाक कार्यालय के बाहर बैरियर लगाकर अनाधिकृत लोगों को ब्लाक कार्यालय परिसर में नहीं जाने दिया गया। भारी भीड़ को लेकर इस बैरियर की व्यवस्था कोतवाल शक्ति सिंह को खुद संभालनी पड़ी। बैरियर के समीप प्रत्याशियों के समर्थकों की खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
कई बार तहसीलदार को करना पड़ा एनाउंस
ब्लाक कार्यालय परिसर में नामांकन कराने के बाद भी तमाम लोग जमे रहे। इसको लेकर भारी भीड़ पर तहसीलदार को नामांकन करा चुके लोगों को बाहर जाने को कई बार एनाउंस करना पड़ा। सर्किल के अधिकांश पुलिस कर्मियों की प्रथम चरण के मतदान में ड्यूटी लगी होने को लेकर भारी भीड़ को नियंत्रण करने को नाममात्र की पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।