{"_id":"59f8b0344f1c1bf4688b863f","slug":"nomination-from-five-places-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्थानों पर आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्थानों पर आज से नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंड कॉलेज में होंगे सदर तहसील के नामांकन
पूरनपुर, कलीनगर, बीसलपुर और अमरिया में चिन्हित
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल वर्मा ने बुधवार अधिसूचना जारी कर दी। बुधवार से जिले की सभी तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के लिए इस बार कलक्ट्रेट नहीं, बल्कि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज समेत पांच स्थानों को चिन्हित किया गया है। एक दिन पूर्व इसकी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार सुबह 11 से तीन बजे तक चलने वाले नामांकन प्रक्रिया में नौ बजे से पुलिस की ड्यूटी शुरू हो जाएगी।
सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद पीलीभीत, नगर पंचायत जहानाबाद, नगर पंचायत न्यूरिया के नामांकन कलक्ट्रेट के बजाए इस बार ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका बीसलपुर,नगर पंचायत बरखेड़ा और बिलसंडा के नामांकन एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर में होंगे। नगर पालिका पूरनपुर के नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर को चुना गया है। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत के नामांकन इस बार अमरिया ब्लॉक में होंगे। कलीनगर तहसील परिसर में नगर पंचायत कलीनगर के नामांकन होंगे। इसके लिए समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। केंद्र प्रभारियों की तैनाती के साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई हैं। मंगलवार को मतपेटियों की साफ-सफाई भी कराई जा रही थी।
प्रत्याशी के साथ जा सकेंगे चार लोग
नामांकन कराने के लिए एक प्रत्याशी के साथ चार लोग ही केंद्र के भीतर जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन और जुलूस बिना अनुमति किसी कीमत नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए आरओ की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
अशोक कॉलोनी को बनाया पार्किंग
शहर के नामांकन केंद्र ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए इंट्री गांधी स्टेडियम रोड स्थित कॉलेज गेट से मिलेगी। इसमें वाहन के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन को पार्क करने के लिए अशोक कॉलोनी चुना गया है।
तीन चरणों में होगी नामांकन केंद्रों की सुरक्षा
नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें तीन चरणों में नामांकन स्थल की सुरक्षा रखी जाएगी। मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस और पीएसी को तैनात किया जाएगा। दूसरे चरण की सुरक्षा में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी, मेटल डिटेक्टर के साथ रहेंगे और चेकिंग के बाद लोगों को भीतर जाने दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ को सुरक्षा बंदोबस्त में लगाया गया है। हर केंद्र पर एक सीओ, एक एसएचओ के अंडर में पुलिस बल की तैनाती सर्किलवार रहेगी।
नामांकन को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त कर लिए गए हैं। तीन चरणों में केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर सर्किल और थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस, पीएसी तैनात रहेगी। बीसलपुर में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
रोहित मिश्रा, एएसपी