{"_id":"4c6fb1156dd96f856d0ce7349ff022e0","slug":"no-statements-no-medical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता का न बयान कराया, न मेडिकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता का न बयान कराया, न मेडिकल
पीलीभीत।
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जिले की एक
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़ित महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने के
बाद भी बयान व मेडिकल न कराने का आरोप पुलिस पर लगाया है। एएसपी ने एसओ से
मामले की रिपोर्ट तलब की है।
बरेली निवासी एक महिला मंगलवार को एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिली। महिला ने एएसपी को बताया कि उसके पति एक मामले में जेल में बंद थे। वह 20 जनवरी 15 को अपने पति से मिलने अदालत आई थी। शाम करीब पांच बजे जजी परिसर के बाहर खड़ी थी। तभी उसके मोहल्ले के ही तीन युवक आए और कहा कि वह लोग उसके पति के मामले में समझौता करा सकते हैं।
आरोपियों ने अपनी रिश्तेदारी थाना न्यूरिया के गांव बिथरा में बैठकर बातचीत करने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई और टेंपो से बैठकर जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे टेंपो से उतार लिया और उसके साथ गैंगरेप किया और मारपीट की। इसकी पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन आज तक न तो उसके बयान लिए और न ही मेडिकल परीक्षण कराया।
एएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसओ से तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।