फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No flood came, Gorakh got washed away in the box and hit the jio tube

बाढ़ आई नहीं गोरख डिब्बी में पानी में बह गया ठोकर पर लगाया जिओ ट्यूब

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
No flood came, Gorakh got washed away in the box and hit the jio tube
नदी के दाए किनारे पर लगाए जा रहे रेत भरे बोरे। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। बाढ़ नियंत्रण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भले ही तमाम दावे किए जा रहे हो, लेकिन धरातल पर हकीकत परे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ते ही भूढ़ा गोरख डिब्बी क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे पर स्थित ठोकर संख्या 25 पर कराया गया जिओ ट्यूब का कार्य नदी की भेंट चढ़ गया। अब नदी के खतरे को देखते हुए अभियंताओं ने बोरों मे रेत भरकर लगाने का कार्य शुरू कराया है। फिलहाल ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले साल शारदा नदी ने तबाही मचाई थी। नगरिया खुर्द कला क्षेत्र में शारदा नदी के दाए किनारे पर बूढ़ा गोरख डिब्बी गांव स्पर संख्या 19 से लेकर 26 तक को क्षतिग्रस्त किया था। स्पर संख्या 25 को काफी नुकसान पहुंचाया था। खतरे को देखते हुए इस बार शारदा सागर खंड की ओर से ठोकर संख्या 25 के ऊपरी और निचले भाग में जिओ ट्यूब लगाए।
विज्ञापन

नोज को भी मजबूत किया गया। लेकिन कार्य को जल्दबाजी में करने के चलते गुणवत्ता की अनदेखी की गई। नतीजा यह रहा कि शारदा नदी में बाढ़ अभी नहीं आई और नोज पर डाले गए जिओ ट्यूब में से एक जिओ ट्यूब नदी की भेंट चढ़ गया। कार्य को मजबूत कराने के लिए अब बोरों में रेत भरकर नोज पर लगाने का शुरू किया है। ऐसे में बाढ़ के समय ठोकर को सुरक्षित बचा पाना चुनौती माना जा रहा है। वहीं, स्थिति को देखकर ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। ग्रामीण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य में गड़बड़ी हावी रही। इसको लेकर लगातार कहा भी गया, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। अभी बाढ़ आई भी नहीं लेकिन एक जिओ ट्यूब नदी की भेंट चढ़ गया। - सुशांत ढाली, भूड़ा गोरख डिब्बी
अभियंताओं की ओर से यहां पर कोई भी बाढ़ नियंत्रण कार्य सही नहीं कराए हैं। सिंचाई विभाग के बड़े अफसरों से शिकायत भी की गई। मनमानी तरीके से कार्य कराए जाने से खतरा बढ़ रहा है। - रंजीत मंडल, भूढ़ा गोरख डिब्बी

नदी ने पिछले साल कई ठोकरें क्षतिग्रस्त की थी। अब कार्य शुरू कराया गया, योजना स्थल के निकट से ही रेत निकालकर कार्य में लगाई गई। अभी बाढ़ नहीं आई, स्थिति खराब होने लगी। - चितरंजन बारोई, भूढ़ा गोरख डिब्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed