फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nine vehicles caught for overloading; a fine of Rs 5.76 lakh imposed.

Pilibhit News: ओवरलोडिंग में नौ वाहन पकड़े, 5.76 लाख रुपये जुर्माना लगाया

Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nine vehicles caught for overloading; a fine of Rs 5.76 lakh imposed.
पीलीभीत। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने नौ वाहनों को पकड़कर अलग-अलग थानों में निरुद्ध कराया। इसके अलावा तीन बसों के भी चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 5.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से जिले की विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पकड़े गए नौ वाहनों में दो में खनन सामग्री, चार में ईंट और तीन में लकड़ी भरी हुई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सात वाहनों को आसाम चौराहा, एक को बीसलपुर और एक वाहन को पूरनपुर में निरुद्ध कराया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन संचालकों में खलबली मची रही। एआरटीओ सुशील मिश्र ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। देर रात अभियान चलाकर नौ वाहनों पर विभागीय अफसरों की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed