फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New passenger train started between c

UP: पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 19 Jul 2025 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

पीलीभीत और शाहजहांपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शनिवार को शुरू हो गया। मिघौना स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 

विज्ञापन
New passenger train started between c
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को मिघौना रेलवे स्टेशन पर पीलीभीत से शाहजहांपुर तक चालू हुई नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से जनता को काफी सुविधा हो जाएगी। यह ट्रेन पीलीभीत से शाहजहांपुर तक पड़ने वाली सभी रेलवे स्टेशन और हाल्ट पर रुकेगी। इसमें किराए भी काफी कम है। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही कहा कि पीलीभीत में भी अपेक्षित विकास कार्य कराए जाएंगे। उसी क्रम में यह कार्य हो रहा है। इस कार्य में केंद्रीय रेल मंत्री का भी विशेष योगदान है। कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास करने के लिए कृत संकल्प है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, बरेली होकर गुजरेगी ये ट्रेन, कम किराये में करिए लग्जरी यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीलीभीत से शाहजहांपुर तक सभी रेलवे स्टेशन और हाल्ट पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। रेल यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मिघौना रेलवे स्टेशन तक अप्रोच रोड भी बहुत जल्द बनवाई जाएगी। इस लोकसभा क्षेत्र में समस्याएं काफी है लेकिन सभी समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की छुट्टा पशुओं की समस्या का भी बहुत जल्दी समाधान कराया जाएगा। 

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं 
इज्जत नगर की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता इस ट्रेन को चलवाने की मांग काफी समय से कर रही थी। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक विवेक वर्मा, महीप सिंह, कमलेश गंगवार, आयुष मिश्रा और रेनू राजपूत आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर काफी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उन समस्याओं को अतिशीघ्र हल कराया जाएगा। 

गांव चठिया सेवाराम के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उनके गांव में काफी छुट्टा पशु है। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार को 24 घंटे में इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इज्जत नगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed