फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal's elephants encamped in the forest of Lagga Bhagga

Pilibhit News: नेपाल के हाथियों ने लग्गा भग्गा के जंगल में जमाया डेरा

Fri, 21 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal's elephants encamped in the forest of Lagga Bhagga
जंगल में विचरण करता हाथियों का झुंड । (फाइल फोटो)
कलीनगर। पड़ोसी देश नेपाल के जंगल से आए हाथियों ने एक बार फिर बराही रेंज के लग्गा भग्गा क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। एक सप्ताह से करीब आठ हाथी जंगल में मौजूद हैं। रात को जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। हालांकि जानकारी लगने के बाद से ही क्षेत्रीय वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी हैै।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा का जंगल है। यह इलाका इंडो नेपाल सीमा से सटा है। इसके चलते नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी के हाथी और गैंडे समेत अन्य वन्यजीव खुले रूप से दोनों देशों की सीमाओं में विचरण करते हैं। वन्यजीवों से होने वाले नुकसान के साथ उनकी सुरक्षा वनकर्मियों के लिए चुनौती बनी रहती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से करीब आठ हाथी नेपाल की सीमा से निकलकर लग्गा भग्गा के जंगल में पहुंच गए। दिन भर जंगल में डेरा जमाए रखने के बाद रात होते ही हाथियों की चिंघाड़ सुनाई देती है। रात को जंगल से निकलकर हाथी ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गोरख डिब्बी गांव की सीमा में पहुुंच रहे हैं। हालांकि तीन दिन पूर्व से शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने के गांव के आसपास पानी पहुंचने से हाथी बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अक्सर लग्गा भग्गा के जंगल में पहुंचते हैं। रात को जंगल से निकलकर फसलों को भी तबाह करते हैं, लेकिन अभी गनीमत है। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed