फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepalese elephants trample potato and soybean crops in Pachpeda area

नेपाली हाथियों ने पचपेड़ा क्षेत्र में आलू और सोयाबीन की फसलें रौंदी

Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nepalese elephants trample potato and soybean crops in Pachpeda area
खेत में बने हाथियों के पगचिह्न। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। हरीपुर रेंज की सीमा में चहलकदमी करने के बाद रविवार रात नेपाली हाथियों ने बराही रेंज के जंगल में दस्तक दी है। पचपेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों की आलू और सोयाबीन की फसलें रौंदते हुए हाथी फैजुल्लागंज की ओर बढ़ गए। हाथियों के आतंक से वनकर्मियों के साथ ग्रामीण परेशान हैं। वनकर्मी भी परेशान हैं। पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। हाथियों की संख्या तीन बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कई माह से नेपाल की ओर से आए नेपाली हाथियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उससे सटी सीमा के जंगल में दस्तक दे रखी है। पूर्व में हाथियों का झुंड एक माह तक बराही, महोफ और माला रेंज की सीमा में डेरा जमाए रहा था। लंबे समय तक रुकने के बाद स्वयं ही हाथी हरीपुर रेंज की ओर से दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में निकल गए थे। इधर, रविवार को एक बार फिर हाथी हरीपुर रेंज की ओर पहुंचे। किसानों की फसलों को भी उजाड़ा। रात होते ही वहां से आगे बढ़कर हाथी बराही रेंज के जंगल की ओर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां जंगल से सटे पचपेड़ा ताल्लुके महाराजपुर गांव निवासी प्रधान गुरुदयाल सिंह के खेत में लगी आलू और सोयाबीन की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। इसके बाद फैजुल्लागंज बीट के जंगल में घुस गए। जानकारी लगते ही रेंज के वनकर्मी सतर्क हुए। पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है। बराही रेंजर बजीर हसन ने बताया कि तीन हाथियों ने दस्तक दी है। जानकारी लगते ही निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed