{"_id":"68bb384dc64e97961c0081b5","slug":"nepalese-elephant-created-havoc-broke-the-gate-damaged-sugarcane-crops-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143288-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाली हाथी का उत्पात, गेट तोड़ा, गन्ने की फसलों को पहुंचाई क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाली हाथी का उत्पात, गेट तोड़ा, गन्ने की फसलों को पहुंचाई क्षति
विज्ञापन
न्यूरिया के बनकटी क्षेत्र में हाथी ने धान की फसल को पहुंचाया नुकसान। संवाद
न्यूरिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में नेपाली हाथी ने बृहस्पतिवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव में एक गेट तोड़ डाला। खेतों में घुसकर धान व गन्ने की फसल रौंद दी। अचानक हाथी के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
एक माह पूर्व से एक नेपाली हाथी ने माला रेंज के जंगल में डेरा जमा रखा है। माला गेस्ट हाउस में पीटीआर के चार हाथियों की मौजूदगी के चलते नेपाली हाथी भी उनके आसपास ही डेरा जमाय रहता है। एक माह पूर्व से हाथी रात को जंगल से बाहर निकलकर लगातार जाल फेंसिंग और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथी न्यूरिया क्षेत्र के बनकटी गांव की सीमा में पहुंच गया। हाथी ने जंगल क्षेत्र में बनकटी गांव में बना एक गेट तोड़ दिया। इसके बाद किसान रामचंद्र और प्रहलाद सिंह समेत कई किसानों की धान और गन्ने की फसलों को रौंद डाला।
विज्ञापन
इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास शुरू किए हैं। वहीं वन विभाग ने प्रभावित किसानों को नुकसान का आकलन कर मुआवजे का आश्वासन दिया है। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि टीमें सतर्क हैं। हाथी की नियमित निगरानी की जा रही है।
मुरैनिया गांधीनगर के समीप मिले बाघ के पंजों के निशान
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव मुरैरिया गांधी नगर के समीप शीलू के खेत के अलावा आसपास भी बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ की कई दिन से चहलकदमी है। बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। संवाद