फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neither the police nor the neighbors knew,CBI raid in Pilibhit

सीबीआई टीम के छापे की भनक न पुलिस को लगी और न आसपास के लोगों को

Tue, 13 Sep 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Neither the police nor the neighbors knew,CBI raid in Pilibhit
पीलीभीत। शहर की वसुंधरा कॉलोनी में रविवार रात को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर छापा मारा। यहां से टीम प्रोजेक्ट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर को साथ ले गई। इसकी भनक न स्थानीय थाना पुलिस तक को लगी और न ही पड़ोसियों को। टीम के अफसरों ने सिर्फ एसपी से संपर्क कर कार्रवाई की जानकारी दी थी। सुबह शहर के लोगों को पता चला तो मामला चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी डेढ़ साल से वसुंधरा कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर कार्यालय और अस्थायी निवास बनाकर रह रहे थे। यहां लोगों को आना-जाना नहीं था, इसलिए कम ही लोगों को इस कार्यालय के बारे में पता था। रात में टीम ने प्रोजेक्ट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा से उनके आवास पर पूछताछ की। इसके बाद दोनों को लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि टीम दो गाड़ियों में आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed