{"_id":"68bf281b5fa7499edc032c7a","slug":"neighbors-attacked-with-sticks-in-ramnagar-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143494-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रामनगर में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रामनगर में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया हमला
Tue, 09 Sep 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। मकान को अवैध बताकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
रामनगर गांव निवासी राजवती पत्नी जमुना प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर घरेलू कार्य कर रही थी।
आरोप है कि इस दौरान गांव के बिहारीलाल, रामबहादुर, कांता प्रसाद और होरीलाल एकराय होकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मकान को अवैध बताकर धमकाना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति जमुना प्रसाद, नरेश कुमार और चुन्नीलाल पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।