फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nehru became the overall champion house

नेहरू हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 24 Feb 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
कैम स्कालर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के बच्चे ओवरऑल चैंपियन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने मशाल जलाकर किया। जूनियर वर्ग की छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कक्षा छह की उपासना प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में कक्षा तीन की अक्षरा प्रथम रही। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में कक्षा सात का अभिषेक प्रथम रहा। सी नियर वर्ग में छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की ईशा प्रथम रहीं। छात्रों की  200 मीटर दौड़ में कक्षा नौ का अजीत प्रथम रहा। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस के बच्चे प्रथम, सुभाष हाउस के बच्चे द्वितीय, आजाद हाउस के तृतीय और गांधी हाउस के बच्चे चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रभारी त्रिभुवन देव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन स्वाति गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य एस चंद्रा, उपप्रधानाचार्या सुनीता मित्तल और डिप्टी डायरेक्टर मनीषा अग्रवाल के निर्देशन में हुई। व्यवस्था में अर्पित, नियामत, अवनीश, नीरज, कोमल, शशिकांत, अमर सिंह, वीरेंद्र और मनोज आदि का विशेष सहयोग रहा। डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed