फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Negligence will act on the electoral arrangements

चुनावी तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 29 Sep 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 29 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Negligence will act on the electoral arrangements

बरेली परिक्षेत्र के आईजी विजय कुमार मीना ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों व थानेदारों की बैठक लेकर अब तक की गईं चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, पारदर्शिता और शांतिपूर्वक निपटाना पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

आईजी दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस लाइन पहुंचे और सभागार में पुलिस अधिकारियों के  साथ बैठक की। उन्होंने निरोधात्मक कार्रवाई से लेकर, भूमिं विवादों, पिछले चुनावों में हुए विवादों, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की संख्या आदि तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ काम करना होगा। सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। इसके लिए सभी को सतर्क रहना है। खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। मोहर्रम त्योहार भी नजदीक है। जिसकी सुरक्षा को लेकर अभी से ही रणनीति बना लें। बैठक में एसपी जवाहर, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed