फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neetu won the 100 meter race, Shilpi won the 400 meter race.

Pilibhit News: सौ मीटर में नीतू, चार सौ मीटर दौड़ में शिल्पी ने मारी बाजी

Thu, 18 Dec 2025 10:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 18 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Neetu won the 100 meter race, Shilpi won the 400 meter race.
सौ मीटर दौड़ में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व सीडीओ आरके श्
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय 41वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिलसंडा की नीतू ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में पूरनपुर की शिल्पी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100, 200 और चार सौ मीटर दौड़ कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभाएं छिपी हुई होती हैं। इन्हें निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मरौरी के अनुज प्रथम, पूरनपुर के रितेश द्वितीय, बरखेड़ा के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में बरखेड़ा के अनुज प्रथम, पूरनपुर के रितेश, द्वितीय ललौरी खेड़ा के अजय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बिलसंडा की नीतू प्रथम, मरौरी की सोनाक्षी द्वितीय, ललौरीखेड़ा की तमन्ना तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पूरनपुर की शिल्पी प्रथम, ललौरी खेड़ा की तमन्ना द्वितीय, मरौरी की राधिका तृतीय स्थान पर रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बीसलपुर के मुकेश प्रथम, मरौरी के विकास द्वितीय, पूरनपुर के उमेश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बरखेड़ा के पुष्पेंद्र प्रथम, मरौरी के विकास द्वितीय, पूरनपुर के हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में बरखेड़ा के पुष्पेंद्र प्रथम, पूरनपुर के हिमांशु द्वितीय, अमरिया के अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ललौरीखेड़ा की अलशिफा प्रथम, बरखेड़ा की गीता द्वितीय, मरौरी की दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में मरौरी की पायल प्रथम, पूरनपुर की रूबी द्वितीय, बिलसंडा की अनुराधा तृतीय रहीं। 200 मीटर में ललौरीखेड़ा की अलसिफा प्रथम, बरखेड़ा गीता द्वितीय, सोनम वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर स्तर के बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास, बीएसए रोशनी सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में खेल अनुदेशक आदित्य गंगवार, प्रखर मिश्रा, सुरेंद्र गंगवार, नरेंद्र मौर्य, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अर्जुन सिंह गंगवार, सर्वेंद्रनाथ शुक्ला, फैजान अली खां, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, केके सिंह आदि रहे।

इस अवसर पर बीईओ शिव शंकर मौर्य, अजय कुमार, सुनील कुमार, अमूलकुमार, ओमेंद्र त्रिपाठी, राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, लालकरन, मुकेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

सौ मीटर दौड़ में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व सीडीओ आरके श्

सौ मीटर दौड़ में स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व सीडीओ आरके श्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed