फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navrattry

कोरोना के कहर बीच 25 मार्च से शुरु होंगे चैत्र नवरात्र के व्रत

Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
navrattry
पीलीभीत। कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद जनपद लॉकडाउन है। 25 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं कि नवरात्र में कोई ऐसा आयोजन नहीं किया जाएगा, जिससे मंदिरों में भीड़ एकत्र हो। धर्मगुरुओं ने भी अपील की है कि लोग घरों में ही पूजापाठ करें। वहीं लोगों ने सोमवार को नवरात्र व्रत को लेकर खरीदारी की।
विज्ञापन

हर साल नवरात्रों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्र पर माता के भक्तों में उत्साह रहता है। चैत्र नवरात्र पर कई दिन पहले से ही यशवंतरी देवी मंदिर प्रागंण में मेले की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गोदावरी स्टेट कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, निरजंन कुंज कॉलोनी के मंदिरों में भी भक्त एकत्र होते हैं। इस बार कोरोना के खौफ से चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं को घरों में रहकर ही पूजापाठ करना होगा। कोरोना से निपटाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। पुजारियों से कहा गया है कि वे मंदिरों में भीड़ एकत्र ना होने दें। घरों में रहकर पूजा पाठ कराएं। किसी भी मंदिर पर कोई आयोजन नहीं किया जाए। यशवंतरी देवी मंदिर के पुजारी राजेश वाजपेयी ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते मंदिर में मेले का आयोजन निरस्त कर दिया गया है। भक्तों से अपील की गई है कि घरों पर ही रहकर मां भगवती की पूजा करें। नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं ने बाजार में हवन सामग्री, फल, मेवा समेत अन्य सामानों की खरीदारी भी की। इसके चलते बाजारों में भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed