{"_id":"51ae7b971d319ac7c6af7b577ed194b3","slug":"navratra-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"...गौरी नारायणी नमोस्तुते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...गौरी नारायणी नमोस्तुते
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को नवरात्र के सातवें दिन शहर समेत पूरे जिले में मां महागौरी की पूजा अर्चना हुई। धन, गृहस्थी, सुख व शांति के लिए लोगों ने महागौरी की पूजा अर्चना की। लोगों ने व्रत रहकर मां की पूजा कर मनौतियां मांगी। दिनभर मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। महिलाओं ने मंदिरों और घरों में मां की छंद गाए।
बीसलपुर। यहां भी श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की और घरों में हवन कराए। हवन कराने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो सायंकाल तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने देर शाम देवी मंदिरों में भजन कीर्तन किए।
श्रद्धालुओं ने निकाली झंडी यात्रा
चैत्र नवरात्र पर शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में लगे मेले में शुक्रवार को मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी होने पर झंडी यात्रा निकालकर मां के दरबार में चढ़ाई। यशवंतरी देवी मंदिर में कई जिलों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वही भक्त मां के गीतों पर झूम भी रहे थे। इन दिनों मंदिर परिसर में लगे मेले में भारी भीड़ हो रही है। मेले में खरीददारी करने वालों की भीड़ दोपहर से ही शुरू हो जाती है और देर रात तक रहती है। तमाम श्रद्धालु परिवार मंदिर परिसर में ही टेंट आदि लगा पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्णागिरि दरबार जाने वालों से ट्रेेनें हुई खचाखच
नवरात्र पर मां पूर्णागिरि को जाने वालों से प्लेटफार्म पर काफी भीड़ रही। पूर्णागिरि जाने वालों से शाहजहांपुर, बरेली, मैलानी की ओर से आने वाली ट्रेनें खचाखच भरकर आती हैं। टनकपुर की ओर जाने वाली हर ट्रेन मां के जयकारों से गूंजती हुई जाती हैं। ट्रेन रूकते ही बैठने वालों की भगदड़ मच जाती है। कुछ यात्री आपातकालीन खिड़की से भी बैठते नजर आए।
दूसरे गेट को लेकर दरोगा भिड़ा
यशवंतरी देवीमंदिर का दूसरा गेट खुलवाने को लेकर एक दरोगा मंदिर के पुजारी से भिड़ा गया। पुजारी योगेश वाजपेई ने बताया के शुक्रवार मंदिर का मेन गेट खुला हुआ था औरश्रद्धालु वहीं से मंदिर के अंदर जा रहे थे। सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा ने मंदिर का दूसरा गेट खुलवा कर अपने मिलने वाले 10-12 लोग को मंदिर के अंदर भेज दिया। पुजारी के मना करने पर उनसे भिड़ गया, कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
नवरात्र खबर का जोड़...
नवरात्र पर हुए धार्मिक कार्यक्रम
हजारा। नवरात्र के सांतवें दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर व्रत रखा। नहरोसा, विजयनगर, अशोकनगर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए और कबीरगंज राणाप्रतापनगर, शास्त्रीनगर में दुर्गा जागरण हुआ।