फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naugwa bridges will soon

नौगवा ओवरब्रिज जल्द बनेगा

Thu, 10 Sep 2015 12:06 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Naugwa bridges will soon
शहर के बहुप्रतिक्षित नौगवां ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
मंडल रेलवे कार्यालय ने 12 सितंबर से नौगवा रेलवे क्रासिंग को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस रेलवे क्रासिंग के बंद होने के दौरान रामलीला रेलवे क्रासिंग व ईदगाह रेलवे क्रासिंग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
शहर के नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग शहरवासी वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन इस मांग को तवज्जो गत वर्ष मिली। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने नौगवा रेलवे क्रासिंग का सर्वे करने के बाद इसके निर्माण की स्वीकृति दी। चूंकि इसके निर्माण को केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों को ही धनराशि जारी करनी थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने अहम भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री के प्रयास से केंद्र व प्रदेश सरकार ने 31.05 करोड़ रुपये धनराशि जारी कर दी है।
ओवरब्रिज निर्माण को लेकार निर्माणदायी संस्था सेतु निगम ने मंडी गेस्टहाउस के समीप सामान डालकर डेरा डाल रखा है। सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक ओवरब्रिज सवा नौ सौ मीटर लंबा व साढ़े सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। निर्माण को लेकर पूर्व में ही जिला प्रशासन ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी थी। इधर, इज्जतनगर मंडल कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर स्थित नौगवा रेलवे क्रासिंग को 12 सितंबर से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। रेेलवे क्रासिंग बंद होने के आदेश के बाद जल्द ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
ईदगाह व रामलीला क्रासिंग बनेंगे वैकल्पिक मार्ग
रेलवे प्रशासन ने नौगवा क्रासिंग के बंद करने के बाद समपार संख्या 201 रामलीला रेलवे क्रासिंग व समपार संख्या 203 ईदगाह रेलवे क्रासिंग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी फिलहाल ईदगाह व रामलीला रेलवे क्रासिंगों से आने व जाने की व्यवस्था रहेगी। यदि जरुरत पड़ी तो बाद में इन्हें वन वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed