फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nationalism seen all over on republic day celebrations

देशभक्ति के रंग में डूबा शहर, तिरंगे की मांग

Thu, 25 Jan 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 25 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Nationalism seen all over on republic day celebrations
Flags
 राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गणतंत्र दिवस समारोह आज विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी तेजी से की गई थी। बाजार में तिरंगे की मांग अधिक थी। प्रमुख चौराहों पर सजी दुकानों पर नन्हे बच्चों में झंडा खरीदने के प्रति विशेष उत्साह दिखा। तिरंगा टैटू, तिरंगा टी शर्ट का युवाओं और बच्चों में खासतौर पर क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल कॉलेजों में तो तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थी, वहीं इसको लेकर शहर के बाजार भी पूरी तरह से सजे हुए हैं। इस बार बच्चे और युवा भी पारंपरिक तरीकों से कुछ हटकर गणतंत्र दिवस मनाने की ठान चुके थे, इसी नब्ज को भांपकर विभिन्न कंपनियों ने कई नए उत्पाद बाजार में उतारे हैं। इसमें रेडीमेड तिरंगा टैटू, सिल्क और कॉटन तिरंगा टीशर्ट, तिरंगा हैट, कैप, बैलून, क्रॉस तिरंगा विद वॉच, टेबिल फ्लैग, स्टीकर, पेपर बैच, गाड़ी वाले झंडे आदि शामिल है। गुुरुवार को बाजार में फ्लैग, टी-शर्ट, ब्रेसलेट, स्टीकर, टेबिल फ्लैग, टैटू आदि की खरीदारी को बच्चों व युवाओं की भीड़ रही। कारोबारी रवि शर्मा के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर्व पर सबसे ज्यादा डिमांड तिरंगे झंडे की रहती है, स्कूल कॉलेजों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रयोग की जाने वाली सामग्री की भी बिक्री खूब होती है। इस बार आम आदमी भी इससे जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। खासबात यह है कि पिछले साल की तरह इस बार भी प्लास्टिक झंडे की जगह पेपर झंडे का चलन देखने को मिला। पिछले वर्ष के मुकाबले में परिषदीय स्कूल के बच्चाों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इन कीमतों पर हो रही बिक्री
- तिरंगा झंडा 10 से 50 रुपये तक
- तिरंगा हैट 30 रुपये तक
- तिरंगा कैप 35 रुपये तक
- तिरंगा टैटू 20 से 52 रुपये तक 
- टीशर्ट 145 रुपये तक
- पेपर फ्लैग 5 से 25 रुपये तक
- क्रॉस फ्लैग 150 रुपये तक
- तिरंगा जूड़ा 10 से 20 रुपये तक
- माथा पट्टी 5 रुपये 10 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed