फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naresh Panthers became champion by defeating KGN team

Pilibhit News: केजीएन टीम को हराकर नरेश पैंथर्स चैंपियन

Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Naresh Panthers became champion by defeating KGN team
कलीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत।स्रोत:आयोजक
कलीनगर। नगर में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को नरेश पैंथर्स कलीनगर और केजीएन कलीनगर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। नरेश पैंथर्स ने मैच जीतने के साथ ही खिताब कब्जा लिया। शाहरुख प्लेयर ऑफ द मैच और सूरज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। नरेश पैंथर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन की टीम 19 वें ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विक्की ने सर्वाधिक 53 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेश पैंथर्स कलीनगर की टीम ने 18वें ओवर में छह विकेट खोकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। शाहरुख ने 41 व सूरज ने 28 रन की शानदार पारी खेली। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 30 हजार रुपये व उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी व 30 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में कुलदीप मिश्रा और सुशांत सिंह ने निर्णायक, अरविंद यादव और कौशल पाण्डेय ने कॉमेंटेटर, अनुराग पांडेय और परीक्षित पांडेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान शिवकुमार पांडेय, शिवराम सिंह यादव, शिवम जायसवाल, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed