फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Narayani Gauri Srnye Trynbke Nmoshute

शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमस्तुते

Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 08 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Narayani Gauri Srnye Trynbke Nmoshute
आस्था - फोटो : pilibhit, beureu
नवरात्र के पहले दिन शहर समेत जिले भर के देवी मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के जाप और घंटा घड़ियाल से गूंज उठे। देवी भक्तों ने उपवास रखकर घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन शुक्रवार को प्राचीन शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां यशवंतरी देवी मंदिर में सबसे ज्यादा देवी भक्त पहुंचे। यहां शहर के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर मनौतियां मांगी। मंदिर परिसर में ही विशाल मेला लगा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इधर, महामातेश्वरी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन

पूरनपुर। नवरात्र के पहले दिन लोगों ने घरों में देवी दरबार की स्थापना की। व्रत रखकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना करने को पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। देवीस्थान मंदिर में नवरात्र को लेकर भव्य सजावट की गई। शाम और सुबह तड़के पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन के समीप तक प्रकाश की व्यवस्था की गई है। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर आदि में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में प्रथम शैलपुत्री की विधिविधान से पूजा अर्चना की और उपवास रखा। घरों और देवी मंदिरों में पूजा अर्चना सुबह से ही शुरू हो गई था, जो दोपहर तक जारी रही। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।


टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़
नवरात्र शुरू होते ही मां पूर्णागिरि दरबार जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। बृहस्पतिवार रात टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed