{"_id":"5c9a15775b63a1fdac2e2d651cc66f14","slug":"name-to-plot-the-pretext-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट नाम कराने का झांसा देकर किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट नाम कराने का झांसा देकर किया बलात्कार
पूरनपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्लाट नाम कराने का झांसा देकर विवाहिता को प्लाट पर बुलाकर तमंचा के बल पर बलात्कार किया गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एक अन्य मामले में एक छात्रा ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
नगर के एक मोहल्ला की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने मोहल्ला के ही एक युवक से सवा लाख रुपये में प्लाट का सौदा किया था। प्लाट खरीद की सारी रकम देने के बाद भी प्लाट स्वामी ने प्लाट उसके नाम कराने में टाल-मटोल की। आरोप है कि तीस सितंबर को प्लाट स्वामी ने प्लाट उसके नाम कराने का झांसा देकर उसे बुलाया और तमंचा के बल पर उससे बलात्कार किया। विरोध और घटना की शिकायत पुलिस से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरी ओर ट्रांस शारदा क्षेत्र की एक किशोरी ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि अपनी बहन के साथ नगर की एक कालोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। बहन के कमरे पर न होने पर मकान मालिक ने उससे छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।