{"_id":"62e977e076f32414a7730ec5","slug":"nagpanchami-dangal-organized-on-nagpanchami-pilibhit-news-bly4933185175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में अमरैयाकलां के पहलवानों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में अमरैयाकलां के पहलवानों का रहा दबदबा
विज्ञापन
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर/बीसलपुर। नाग पंचमी पर शिवालयों में दूध चढ़ाने वालों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गांव अमरैयाकलां में देवीस्थान पर मेला लगा। जिसमें दंगल भी हुआ। दंगल में अमरैयाकलां गांव के पहलवानों का दबदबा रहा।
नागपंचमी पर अमरैयाकलां के लालाबाबा मंदिर, तकिया दीनारपुर के नागराज मंदिर, कलीनगर रोड पर तकिया के गुरु कृपा धाम मंदिर के साथ ही लंबौआ के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में लोगों ने शिवलिंग पर दूध व प्रसाद चढ़ाया। इसके साथ ही अमरैयाकलां देवी स्थान पर हुए दंगल का भी लोगों ने खून आनंद लिया। दंगल में अमरैयाकलां के पहलवान शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रहे।
अमरैयाकलां के हर्षित कुशवाहा ने तकिया दीनारपुर के प्रेमपाल को पटखनी दी। इसके साथ ही अमरैयाकलां के पहलवान धर्मपाल, अनिकेत, पवन कुशवाह आदि ने अपने-अपने मुकाबले जीते। महादिया के छोटू ने अमरैयाकलां के पहलवान अमित को हराया। अमरैयाकलां के धर्मपाल और नवदिया धनेश के पहलवान प्रदीप की कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल में आस-पास के इलाकों के कई गांव के पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
गोबर से बनाई नागों की आकृति, किया पूजन
बीसलपुर। नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में गोबर से नागों की आकृतियां बनाईं और उनकी पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में दूध चढ़ाया। कुछ लोगों ने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए गोबर अथवा कोयले से घरों के चारो ओर लाइनें खींची। इस अवसर पर गांव परसिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मेला भी लगा।
मेले में तरह-तरह की दुकानें और खेल तमाशे हुए। बौनी, चठिया सेवाराम, ढकवारा, दौलतपुर, गुलैंदा, रायपुर, मीरपुर ढकरिया, बिहारीपुर, बसारा, और नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में सर्प दंश से पीड़ितों का उपचार किया गया। इन स्थानों पर पहले से ही उपचार चल रहा था।