फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagar Kirtan Yatra was welcomed at Badhapura Gurudwara

Pilibhit News: बढ़ापुरा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन यात्रा का किया स्वागत

Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Yatra was welcomed at Badhapura Gurudwara
अमरिया। गुरुद्वारा नानक सर बढ़ापुरा में रविवार को नगर कीर्तन यात्रा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा प्रमुख बाबा मोहन सिंह, डॉ. जगतार सिंह, जोगा सिंह सहित क्षेत्र की संगत ने नगर कीर्तन का श्रद्धा भाव से अभिनंदन किया। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब सहित पंच प्यारे और छह निशान साहिबानों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन यात्रा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं धर्म प्रचारक कमेटी श्री अमृतसर साहिब की अगुवाई में निकाली जा रही है। यह यात्रा असम के गुरुद्वारा ढोबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई उत्तराखंड के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंची। इसके बाद रविवार को गुरुद्वारा नानक सर बढ़ापुरा में आगमन हुआ। क्षेत्र की संगत ने नगर कीर्तन के दर्शन किए और लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद यात्रा अमरिया कस्बे में पहुंची, जहां उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन बरेली के लिए रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed