{"_id":"31c904148d099cc46aca7756857773b7","slug":"nagar-kirtan-from-uttarakhand-accessible-consistent-surge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से नगर कीर्तन पहुंचा, संगत उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से नगर कीर्तन पहुंचा, संगत उमड़ी
Amria
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उत्तराखंड से निकाला गया नगर कीर्तन बिलहरा स्थित गुरुद्वारे में पहुंचा। यहां संत महापुरुषों ने संगत को प्रवचन से निहाल किया।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के गांव मैनाझुंडी से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। नगर कीर्तन में आगे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उसके पीछे संगत कीर्तन करती चल रही थी। नगर कीर्तन बिलहरा स्थित गुरुद्वारे में पहुंचा। गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में पंजाब व उत्तराखंड से आए संतों ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान पंजाब से आए ढाडी जत्था ज्ञानी चरन सिंह अर्शी, जरनेल सिंह लहरी, भाई फतेहजीत सिंह, पाल सिंह, सुखविंदर सिंह आदि ने भी संगत को निहाल किया। गुरू का लंगर भी चला जिसमें क्षेत्र के अलावा आसपास क्षेत्रों की संगत ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समागम में नानकमत्ता के विवादित जत्थेदार को उगाही न देने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मनमोहन सिंह, ज्ञान सिंह, बलदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरबाज सिंह, जागीर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमेल सिंह, हीरा सिंह, साहब सिंह, बाबा निंदर सिंह समेत तमाम संगत मौजूद रही।