फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murdor of missing vendor

प्रेम प्रसंग में हुई फेरी दुकानदार की हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला में मिला शव

Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
murdor of missing vendor
अमरिया/पीलीभीत। लापता फेरी दुकानदार का शव बृहस्पतिवार को उसके घर के समीप मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी मिल गया है। परिजन ने बुधवार को गुमशुदगी दर्ज करते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने प्रेमिका के भाई, पिता और चचेरे भाई को पकड़ा तो हत्या का राज खुला। इनकी ही निशानदेही पर फेरी वाले के घर से 500 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में गुरुवार को शाम छह बजे शव मिला। धारदार हथियार से वार किए जाने जैसे निशान फेरी वाले के शरीर पर मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जिठनिया निवासी होरी लाल का पुत्र 24 वर्षीय जमुना प्रसाद जूते चप्पल, कपड़े की फेरी लगाता था। साप्ताहिक बाजार में दुकान भी लगाता था। गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को रात दस बजे जमुना प्रसाद दूसरे घर में जाने की बात कहकर निकला। लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने तलाशने की कोशिश, कोई पता नहीं लगा। 15 फरवरी को दुकानदार के पिता ने थाने में गुमशुदगी के लिए तहरीर दी। युवती से प्रेम प्रसंग के चलते पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उस प्रेमिका के परिवार पर शिकंजा कसा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेमिका के पिता, भाई और युवती के चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों की हत्या के बाद शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में फेंकने की जानकारी मिली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर शव कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर लल्लन सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

000
आखिर तीन दिन कहां बंधक रहा युवक
जिस खेत से पुलिस ने शव को बरामद किया। उस खेत में गेहूं खड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के पास ज्यादा चहल कदमी नहीं मिली। इससे प्रतीत हो रहा है कि दुकानदार की हत्या दूसरे स्थान पर करने के बाद शव खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर युवती के परिवार वालों ने हत्या कर दी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हीं की निशान देही पर शव बरामद किया गया। पूछताछ की जा रही है।
दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed