{"_id":"679a766f470b7bb3f303ff97","slug":"murder-report-against-10-including-pawan-sweets-owner-in-case-of-married-womans-death-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129809-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पवन स्वीट्स के मालिक समेत 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में पवन स्वीट्स के मालिक समेत 10 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता की मौत के मामले में पवन स्वीट्स के मलिक समेत 10 आरोपियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। न्यूरिया क्षेत्र के निवातपुर गांव निवासी पूरनलाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मधु की शादी जून 2024 में कोतवाली क्षेत्र के साईंधाम मंदिर कॉलोनी नकटादाना निवासी पवन कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन पति पवन, जेठ श्रवण, अश्वनी, राजेश, संजू व इनकी पत्नी और सास संतुष्ट नहीं हुए।
दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर परेशान किया जाने लगा। जानकारी पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को कई बार समझाया।
आरोप है कि 24 जनवरी को ससुरालियों ने एक राय होकर विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे फंदे पर लटका दिया। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो शव लटकता मिला। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद