फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

चचेरे भाइयों ने युवक को पीटकर मार डाला

Sun, 28 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 28 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder

विज्ञापन
गांव पिपरिया दुलई निवासी रामऔतार उर्फ पप्पू की चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम रामऔतार घर के समीप स्थित दुकान से बीड़ी लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में चचेरे भाई गांव निवासी शिवकुमार आदि से उसका विवाद हो गया। गाली-गलौज के साथ मारपीट हुई। रामऔतार बचने के लिए भाग कर घर पहुंचा। पीछे से लाठी, डंडा व धारदार हथियार लेकर पहुंचे आरोपियों ने उसकी पिटाई की। सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों ने बचाने आई उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बड़े भाई नवल की भी पिटाई कर दी। नवल घर से भाग गया।  
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लाठी कब्जे में लेकर घायल करन को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर धर्र्मपाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मी देवी की ओर से मृतक के चचेरे भाई शिवकुमार, करन, रामशंकर और सत्यपाल के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामऔतार एक राइस मिल में पल्लेदारी करता था।
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ भी एनसीआर दर्ज
पूरनपुर। मारपीट में घायल हत्यारोपी करन ने शुक्रवार की रात में ही कोेतवाली पहुंचा था। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रामकिशोर के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। करन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा था। चिकित्सकों ने उसे एक्सरे के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि भाइयों के बंटवारे के बाद उसकी ददिया सास ने उसके हिस्से में कुछ निर्माण करा दिया था। ससुर के मरने के बाद चचिया ससुर रामविलास के पुत्र उसके निर्माण में हिस्सा मांगने लगे। इसका पति विरोध करते थे। इसको लेकर अक्सर गाली-गलौज होती थी। इस झगड़े में आखिर
पति की जान ही चली गई।
...फिर हो गई विधवा
पूरनपुर। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी का मायका बल्देवपुर चांट में है। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसकी करीब बारह साल पहले शादी एक गांव में हुई थी। तब उसने एक पुत्र को जन्म दिया। करीब पांच साल पहले बीमारी से उसके पहले पति की मौत हो गई थी। देवर, जेठ परेशान करने लगे। इस पर उसने रामऔतार से तीन साल पहले शादी कर ली।

समय पर मिलता इलाज तो बच सकता था रामऔतार
घायल रामऔतार इलाज के लिए घंटों तड़पता रहा। पत्नी लक्ष्मी देवी ने अस्पताल ले जाने के लिए गांव में घूमकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने अपना दरवाजा नहीं खोला। अगर पुलिस को ही समय से सूचना मिल जाती और मृतक का इलाज हो जाता तो शायद रामऔतार की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed