{"_id":"64404aed992d48a2e5009e94","slug":"munne-miyan-angry-due-to-ticket-cut-pilibhit-news-c-4-1-131408-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टिकट कटने से मुन्ने मियां नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टिकट कटने से मुन्ने मियां नाराज
विज्ञापन
बोले-पार्टी ने कुर्बानी का नहीं दिया ध्यान, लड़ा जाएगा चेयरमैन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। पूरनपुर नगर पालिका सीट से सपा का टिकट कटने से पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने उनकी कुर्बानी पर ध्यान नहीं दिया, उसे चुनाव मैदान में उतरकर सबक सिखाया जाएगा।
बुधवार को सपा ने नगर पालिका चेयरमैन के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। सपा से खुद चेयरमैन रहे मुन्ने मियां अंजाना ने महिला सीट होनेे पर अपनी भाभी हसीन बानो को सपा का प्रत्याशी बनवाकर चेयरमैन बनवाया था। इसके बाद लगातार वह सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते रहे। इस बार भी टिकट की दौड़ में थे।
बुधवार को हाजी मुजफ्फर हुसैन उर्फ लाडले को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। मुन्ने मियां अंजाना ने कहा कि सपा ने उनका टिकट काटकर उनकी कुर्बानी का सिला नहीं दिया है। उनके साथ गलत हुआ है। वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसके लिए अपने समर्थकों से राय मशविरा कर रहे हैं। यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे संपर्क साधना शुरू कर दिया है।