{"_id":"6597048234b5b8bff40892ff","slug":"munna-aughad-sanu-and-sultan-warsi-won-the-matches-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10278-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुन्ना, औघड़, शानू और सुल्तान वारसी ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुन्ना, औघड़, शानू और सुल्तान वारसी ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
गांव कैंचूटांडा में आयोजित दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान । स्रोत -आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया में चल रहे दंगल में की जोर-आजमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा में हज़रत दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में चल रहे दंगल में अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों के बीच कड़े एवं रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
पहली कुश्ती गोरखपुर के मुन्ना पहलवान व अजमेर (राजस्थान) के अजमेरी पहलवान के बीच हुई। इसमें गोरखपुर के मुन्ना पहलवान ने अजमेरी पहलवान पर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में उत्तराखंड के बाबा औघड़ पहलवान ने कलियर शरीफ के सरिया पहलवान को पटखनी दी तो अमरिया क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी शानू पहलवान ने वाराणसी के हिटलर पहलवान को धूल चटाई।
इसी प्रकार देवा शरीफ के सुल्तान वारसी ने गोरखपुर के भवानी पहलवान को चित किया। रेफरी शास्त्री पहलवान और सेवा सिंह रहे । इस मौके पर ग्राम प्रधान हसीब अहमद अंसारी, मेला अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, उपाध्यक्ष शाहनूर जीशान अंसारी, शमसुल हसन, शारोज खान, मुजीब अंसारी, निजाकात अली, अंसार हुसैन, अज़ीज अंसारी, सद्दीक, नाजिम अली, अलीम, शाहिद अली, शोएब खान, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।