{"_id":"676ef15d8eb29dcf2f010d8e","slug":"municipality-members-created-ruckus-and-stopped-road-construction-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-128034-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर पालिका सदस्यों ने हंंगामा कर रुकवाया सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर पालिका सदस्यों ने हंंगामा कर रुकवाया सड़क निर्माण
विज्ञापन
पूरनपुर में विरोध कर सड़क निर्माण रूकवाने को एकत्र हुए नगर पालिका के सदस्य व अन्य।स्रोत:सभासद
पूरनपुर। नगर में निर्माणाधीन पकड़िया चौराहे से असम हाईवे चौराहे तक सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए नगर पालिका सदस्यों ने हंगामा किया। विरोध कर सड़क निर्माण रुकवा दिया। मानक के अनुरूप निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर में पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पहले भी नगर पालिका सदस्यों ने सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। शुक्रवार को एकत्र हुए नगर पालिका सदस्यों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाकर हंगामा किया और निर्माण रुकवा दिया।
पालिका सदस्यों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है। लोहे का जाल भी नहीं डाला जा रहा है। सड़क की चौड़ाई भी कम है। हंगामा करने वालों में नगर पालिका सदस्य अनुज कुमार गुप्ता, सभासद संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता, नादिर रजा बरकाती, गौरव जायसवाल, सौरभ सक्सेना, उदित सिंह आदि नगर पालिका सदस्य और कुछ अन्य लोग थे।