फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Nikay Chunav 2023 many leaders wants tickets from BJP and SP in Pilibhit Bisalpur

UP Nikay Chunav 2023: शंखनाद होते ही सजी बिसात, जानिए पीलीभीत-बीसलपुर में टिकट के लिए कितने दावेदार

Mon, 10 Apr 2023 02:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

पीलीभीत नगर पालिका सीट पर भाजपा के टिकट के लिए नौ और सपा में चार दावेदारों ने ताल ठोकी है। पीलीभीत में मतदान 11 और मतगणना 13 मई को होगी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 many leaders wants tickets from BJP and SP in Pilibhit Bisalpur
पीलीभीत नगर पालिका परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न पार्टियों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पीलीभीत में सबसे ज्यादा भाजपा में टिकट के लिए मारामारी है तो सपा भी पीछे नहीं है। फिलहाल पीलीभीत नगर पालिका सीट से भाजपा के नौ और सपा के चार दावेदारों ने ताल ठोकी है। पीलीभीत में मतदान 11 और मतगणना 13 मई को होगी।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के शंखनाद होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां ने ताल ठोक दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। आवेदन आ रहे हैं, नगर पालिका पीलीभीत और बीसलपुर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन

पीलीभीत से नौ और बीसलपुर से सात दावेदार 

नगर पालिका पीलीभीत से अब तक नौ व बीसलपुर से सात महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अन्य सीटों पर भी आवेदन आए हैं। दावेदारों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। 11 और 12 को प्रभारी मंत्री स्क्रीनिंग करेंगे। सभी सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सपा की भी तैयारी पूरी हो चुकी है। हाल ही में जगदेव सिंह जग्गा को सपा का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत नगर पालिका सीट के लिए चार और बीसलपुर के लिए नौ महिलाओं के आवेदन आए हैं। जल्द ही टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे।

292619 मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव पर रोक लगने के बाद शासन से एक जनवरी 2023 तक नए मतदाताओं के नाम शामिल करने का आदेश आया था। इसके बाद 11 से 17 मार्च तक आपत्तियों को मांगा गया। इस समयावधि में जिले की सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों से लोगों ने आपत्तियों को दाखिल किया। 

आपत्तियों की जांच पड़ताल के बाद जिले की सूची में 5300 नए मतदाता और शामिल किए गए। इससे पूर्व एक से सात नवंबर 2022 तक ली गईं आपत्तियों के बाद जिले की मतदाता सूची में 287319 मतदाता अंतिम प्रकाशन तक दर्ज हुए थे। शनिवार को निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाताओं की सूची में 292619 मतदाता होना बताया गया है।

शहरी क्षेत्र में बढ़े हैं सबसे अधिक 1981 नए मतदाता

मतदाता सूची में सबसे अधिक 1981 नए मतदाता शहर से शामिल हुए हैं, जबकि सबसे कम नगर पंचायत गुलडिया भिंडारा से 51 मतदाता नई सूची में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पकड़िया नौगवा से 1128, न्यूरिया हुसैनपुर से 181, कलीनगर से 156, बिलसंडा से 155, बरखेड़ा से 386, जहानाबाद से सौ, पूरनपुर से 512 और बीसलपुर से 650 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed