{"_id":"0f8c7a2e47d828541281c75fe0d67bdb","slug":"municipal-board-meetings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होगा एक और पंप हाउस का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होगा एक और पंप हाउस का निर्माण
पीलीभीत।
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शहर में एक पंप हाउस का निर्माण कराने,
विज्ञापन
निष्प्रोज्य सामग्री का आकलन कर नीलामी से पूर्व बोर्ड के समक्ष रखने, शहर
में जगह-जगह कूड़ेदान रखने समेत अन्य प्रस्ताव पास किए गए। वहीं कर
निर्धारण अधिकारी के बैठक में न आने पर पालिका अध्यक्ष ने शासन को अवगत
कराने के निर्देश दिए।
नगरपालिका सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार में बैठक हुई। गत बैठक की पुष्टि के बाद कार्रवाई शुरू की गई। सदस्य कुश कुमार ने ठेकेदारों के लाइसेंस रिन्यूवल होने की जानकारी मांगी। जिस पर ईओ अरुणमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी आठ प्रार्थनापत्र पेंडिंग हैं। शीघ्र रिन्यूवल कर दिया जाएगा। इकबाल हजरत ने पालिका में लगे कर्मचारियों का वेतन देरी से मिलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को पांच तारीख तक वेतन दे दिया जाता है, जबकि प्राइवेट कर्मचारियों को 20-22 तारीख को वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने टैक्स जमा करने के बावजूद टैक्स वसूली का नोटिस दोबारा भेजे जाने पर नाराजगी जाएगी। जिस पर कर अधीक्षक अफसर हसन खां ने पोस्टिंग न होने की बात कहीं। बैठक में प्रकाश व्यवस्था को लेकर बने रोस्टर और तीन बैच बनने की जानकारी दी गई। जिस पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए एक-एक वार्ड में दो-दो दिन का रोस्टर बनाने की मांग की। अध्यक्ष ने तीन के स्थान पर कर्मचारियों के चार बैच बनाने के निर्देश दिए। कंचन सक्सेना व गोकिुल प्रसाद मौर्य ने मंदिरों में व रामलीला रोड पर की प्रकाश व्यवस्था ठप होने की जानकारी दी। योगेश कुमार ने पूर्व में वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप होने की जानकारी देने के बाद भी निस्तारण न होने पर रोष जताते हुए सफाई निरीक्षक को हटाने की मांग की। अनूप कुमार ने अतिक्रमण के दौरान ध्वस्त की गई अवैध दुकानों को अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की। ईओ ने शहर में एक पंप हाउस के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
केएनए के खिलाफ शासन को लिखने के दिए निर्देश
कर निर्धारण अधिकारी (केएनए) नर सिंह राणा के बैठक में बार बार अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई गई। अध्यक्ष ने इस मामले में शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।
यह हुए प्रस्ताव
- शहर में होगा एक और पंप हाउस का निर्माण
- निष्प्रोज्य सामग्री का नीलामी से पूर्व आकलन
- शहर में जगह-जगह कूड़ेदान रखने
- प्रकाश व्यवस्था को कर्मचारियों के चार बैच बनाने
000
इनकी रही मौजूदगी
जेई सोमपाल, नीतेश कुमार, सदस्य देवी सिंह, महेंद्रव्पाल, गोकुलमौर्य, मनोज कुमार, मंजू जायसवाल, माधौ सिंह, विशाल बाल्मीकी, वेदप्रकाश, तरन्नुम, पुष्पा उपाध्याय, मंजू जायसवाल, नीरू अवस्थी, शांति देवी आदि मौजूद रहे।