{"_id":"6170669c8a6b1573dd3fe21c","slug":"mp-varun-gandhi-will-meet-flood-victims-today-pilibhit-news-bly4635748116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद वरुण गांधी बाढ़ पीड़ितों से आज मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद वरुण गांधी बाढ़ पीड़ितों से आज मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर 21 अक्तूबर को आएंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेंगे। बाढ़ पीड़ितों से भी मिलेंगे।
सांसद वरुण गांधी बृहस्पतिवार को सुबह दिल्ली से सुबह आठ बजे बहेड़ी पहुंचेंगे। वह ग्राम कुतकपुर, सहपुरा, हरहरपुर, फाजलपुर, दीननगर, कुंडरा कोठी आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जाएंगे। इसके बाद 11.30 बजे पूरनपुर पहुंचेंगे। वह चंदिया हजारा, राहुल नगर, खिड़किया बरगदिया, सेल्हा, पुरैना, मटईया लालपुर, रमनगरा, नगरिया खुर्दकलां, गाभिया सहराई, नौजल्हा, बूंदीभूड़ आदि बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भी दौरा करेंगे। अगले दिन 22 अक्टूबर को अमरिया ब्लॉक के ग्राम सुस्वार, नगरिया कॉलोनी व मझलिया तथा बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम बरगदा व नवादा महेश तथा बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम दिवाली, ईंटगांव, विहारीपुर, गोविल पतिपुरा व मोहम्मदपुर भजा आदि ग्राम क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेंगे और बाढ़ पीड़ितों से भी मिलेंगे। यह जानकारी सांसद के प्रवक्ता एमआर मलिक की ओर से दी गई है। संवाद