{"_id":"0ed31012d6049c46884c7a68b6d6a7ff","slug":"mp-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में खुशहाली और चेहरे पर हो मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में खुशहाली और चेहरे पर हो मुस्कान
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ने रविवार को अमरिया क्षेत्र का दौरा किया। गांव पंसौली, नवादाश्यामपुर, सुस्वार, आसपुर, नगरिया कॉलोनी, अमरिया, बड़ेपुरा गुरुद्वारा, फुलइैया बगनेरा, बांसखेड़ा, फरदिया माधोपुर, कल्यानपुर और बगवा में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को पापड़ उद्योग से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं अन्य ट्रेनिंग कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सड़कों की दशा पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कई मार्ग स्वीकृत कराए गए हैँं जिनपर जल्द काम शुरू होगा। अमरिया नेशनल हाइवे के लिए उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता कर बरसात से पहले कामा पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बिजली की समस्या पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता की फटकार लगाई और हर घर में बिजली कनेक्शन देने को केंद्र की राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से पोल लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीआरओ अश्विनी कुमार, प्रवक्ता एमआर मलिक, रंजीत कुमार, रमेश लोधी, संजय गंगवार, प्रदीप लल्लन, प्रमोद अग्रवाल, सतनाम सिंह, प्रवक्तानंद, सतनाम सिंह, राजकुमार, प्रमोद पटेल, सतीश गुप्ता, गंगाप्रसाद लोधी, देवेंद्र टोनी, कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह, राजकुमार भारती, कुलवीर सिंह, हरीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन