{"_id":"591736154f1c1bd542851127","slug":"mothers-displayed-talent-in-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में माताओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में माताओं ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने कार्यक्रम पेश कर अपनी मां के प्रति जताया प्रेम
स्कूल कॉलेजों में मनाया गया मदर्स डे
शहर के स्कूल कॉलेजों में शनिवार को मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बेनहर गुरुकुल में हुए कार्यक्रम में प्री नर्सरी, नर्सरी व केजी के बच्चों ने अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को कविताओं व चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्री नर्सरी के विराज जायसवाल, केजी की आदिश्री ने कविताएं सुनाई। कक्षा पांच व छह के बच्चों ने लघु नाटिका पेश की। कक्षा एक से चार तक सभी कक्षाओं में कार्ड बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें गौरी गुप्ता, श्रद्धा, पुनीत, तनवंश, सुभान, श्वेता, प्राची, मानसी आदि ने भाग लिया। मैनेजिंग ट्रस्टी गुरदित्त सिंह सैहमी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भावना कौशिक, पारुल अग्रवाल, रुपिंदर, हिमांशी, शैफाली, राखी, खुशबू, सुगंध आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। स्प्रिंगडेल कालेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका सरोज जगोता ने किया। खुशबू, रमा, माहिरा आदि ने स्वागत गीत, कक्षा सात की वैभवी, मुस्कान ने इतनी से हंसी इतनी सी खुशी गीत पर डांस कर सभी का मन मोहा। कक्षा सात के कार्तिक ने मां की चूनर गीत सुनाया। टाई द नॉटस ऑन द स्ट्ऱिग में सुनीला पटेल, वाइंड द टावर गेम में रेखा बाहरी, स्ट्रा एंड पॉपकार्न में नीलम गुप्ता व फशनिष्ठा में शिल्पी रस्तोगी व मीता विजयी रही। प्रधानाचार्य ने मदर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। स्प्रिंगडेल्स प्राइड में रंगारंग कार्यक्रम हुए। अश्विनी, सिदरा, रिया, वर्षा, जैनब, अलीजा आदि ने स्वागत गीत, काव्या, आन्या, मधु, अगम्य आदि ने मेरी मां गीत पर डांस, नवोदय, सुधांशू, सोनू, अक्ष, विराट आदि ने मुझे माफ करना गीत पर डांस व आदित्य आर्यन, अमित, अनंती, कुमकुम, जगनेत्री, अक्षय, वर्षा, अतीक्ष, चारू आदि ने भांगड़ा डांस पेश की तालियां बटोरी। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में माताओं ने भी भाग लिया। जिसमेें टाई एंड अनटाई द बटन में सपना व मेनका, पासिंग द पार्सल में मीनाक्षी व रश्मि ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेस्ट कैटवॉक में किरण रस्तोगी रही। समापन पर डायरेक्टर आरके धवन व प्रधानाचार्य चारू धवन ने विजेता रही माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मीना, वंदना, नीरज, सलमान, धीरज, शीतल, उपमा, नितिका, दिव्या, खस्टी, प्रभा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुए कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी व प्री नर्सरी के बच्चों की माताओं ने भाग लिया। उपहार सज्जा प्रतियोगिता में शिवाय सिंह व सिद्धी गर्ग की माता ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट में अक्षरा वर्मा व केश सज्जा में जैक्लीन की माता ने बाजी मारी। सलाद सज्जा में उमंग शर्मा, समीक्षा अग्रवाल व प्रत्यक्ष सिंह की मां ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डीएम शीतल वर्मा ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सौम्या सक्सेना, नीतू सक्सेना, शिवांगी पांडे, शिप्रा गुप्ता, सोनी करनवाल, सुखवंत कौर आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।