फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mother was killed her both daughters in love affairs honour killing police disclosure

मोहब्बत की सजा मौत: भाइयों ने पकड़े हाथ-पैर, मां ने दबाया बेटियों का गला, फंसने के डर से ऐसे ठिकाने लगाए शव

Thu, 25 Mar 2021 05:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 25 Mar 2021 05:43 PM IST
सार

- दोनों बहनों के प्रेमी के बारे में जानकारी न देने पर गुस्साए थे परिवार वाले
-  पुलिस ने मां, बड़े भाई, भट्ठा मालिक को भेजा जेल

विज्ञापन
mother was killed her both daughters in love affairs honour killing police disclosure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोन पर प्रेमी से बात करते पकड़े जाने के बाद मां और दोनों भाइयों ने ही दोनों युवतियों की हत्या की थी। कई बार पूछने के बाद भी प्रेमी के बारे में जब दोनों ने जानकारी नहीं दी तो भाइयों ने हाथ-पैर पकड़े और फिर मां ने बड़ी बेटी और फिर छोटी बेटी का गला दबाया था। फंसने के डर से बड़ी बेटी के शव को पेड़ से लटका दिया और दूसरी का शव सड़क किनारे फेंक आए थे।

विज्ञापन


इसमें कुछ रिश्तेदार और भट्ठा मालिक ने भी मदद की थी। पीलीभीत के बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने मां, बड़ा भाई और भट्ठा मालिक को जेल भेज दिया है। बीसलपुर के एक भट्ठे पर परिवार समेत ईंट पाथने का काम करने वाली बिलसंडा क्षेत्र की निवासी दो सगी बहनों (17 वर्ष और 20 वर्ष) की सोमवार रात को हत्या कर दी गई थी। एक का शव भट्ठे से सौ मीटर सड़क पर पड़ा मिला था, जबकि दूसरी का दो सौ मीटर दूर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका था। 
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहा था परिवार
परिवार दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहा था, जबकि पुलिस को ऑनर किलिंग का शक था। बृहस्पातिवार दोपहर एसपी जयप्रकाश ने सगी बहनों के हत्या का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे बड़ी बेटी को फोन पर प्रेमी से बात करते हुए परिवार वालों ने देख लिया था। छोटी बेटी भी बहन के साथ थी। मां और दोनों भाइयों ने उनसे इसे लेकर सवाल जवाब किए। मगर दोनों बहनें कुछ नहीं बता रही थी। बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी थी। ऐसे में बदनामी की बात कहते हुए परिजन उग्र हो गए और दोनों की पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बड़ी बेटी का दबाया गला फिर छोटी बेटी का
पहले बड़ी बेटी का मां ने गला दबाया, दोनों भाई हाथ-पैर पकड़े रहे। वह बेहोश हो गई, इस पर परिजन उसे मरा समझ बैठे। फिर छोटी बेटी का भी गला दबाकर इसी तरह से हत्या कर दी गई। इसके बाद परिवार को फंसने का डर लगा। बड़ी बेटी के शव को रात में ही ले जाकर फंदे पर लटका आए। फंदे पर लटकने से उसकी मौत हो गई। फिर छोटी बेटी के शव को सड़क पर फेंका। 


मां समेत तीन को भेजा जेल
मोबाइल भी पास में रख आए थे। बड़े भाई से जानकारी मिलने पर पहुंचे ठेकेदार ने भट्ठा मालिक को पूरी बात बताई। वह पुलिस से शिकायत करने की बात भी कहता रहा। मगर भट्ठा मालिक ने परिवार के गुनाह में साथ देकर शांत रहने को कह दिया था। मंगलवार सुबह जब हल्ला बढ़ने लगा तो बचाव में पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। मगर उस वक्त भी यह नहीं बताया कि रात से उसे घटना की जानकारी है। पुलिस ने मां, बड़े भाई, भट्ठा मालिक बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अली हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटा भाई, बहनोई अभी हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed