{"_id":"2a34097bf5f3f9684c3a9d146c79fe13","slug":"mother-of-container-collision-son-killed-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से मां बेटा की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से मां बेटा की मौत, एक घायल
पूरनपुर।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार गजरौला थाना के गांव जैतपुर निवासी मोहम्मद
विज्ञापन
वक्स की 58 वर्षीय पत्नी मुन्नी बेगम और उनके पुत्र 36 वर्षीय अशफाक की मौत
हो गई। हादसे में घायल बाइक चला रहे मोहल्ला रजागंज निवासी यूसुफ घायल हो
गया। घटना के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने
मां-बेटा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गंभीर रुप से
घायल यूसुफ को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना असम हाइवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप बुधवार को हुई। मृतका के भाई मोहल्ला रजागंज निवासी जमीनुर्रहमान ने बताया कि उसकी बहन मुन्नी बेगम के गुर्दे और पित्त में डॉक्टरों ने पथरी बताई थी। लखनऊ से जांच कराने के बाद बुधवार को मुन्नी अपने पुत्र अशफाक और रिश्तेदार मोहल्ला रजागंज निवासी यूसुफ के साथ बाइक से पीलीभीत में एक डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखवाने जा रही थी। बाइक यूसुफ चला रहा था। गांव हरसिंपुर के पास पीछे से कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मुन्नी बेगम और उनके पुत्र अशफाक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल यूसुफ को सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर दशा को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक अशफाक अपने तीन भाइयों में मझला था और एक प्राइवेट कंपनी में फरुखाबाद में तैनात था।
0000
बमुश्किल निकाला जा सका अशफाक का शव
पूरनपुर। घटना के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था। कंटेनर के नीचे अशफाक का शव दबा था। बमुश्किल कंटेनर के नीचे से उसका शव निकाला जा सका।