फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Most shops were demolished front

कई दुकानों के अगले हिस्से किए ध्वस्त

Tue, 23 Jun 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Most shops were demolished front
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सातवें दिन भी चला। छिपियान मस्जिद चौराहे से शुरू हुए अभियान के तहत कई दुकानों के अगले हिस्से ध्वस्त कर दिए गए। महालक्ष्मी काम्प्लेक्स व एक मकानस्वामी द्वारा मोहलत मांगने पर उन्हें शाम तक अतिक्रमण की जद में आए हिस्से को तोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को भी शहर के स्टेशन रोड पर अभियान चलाया गया। छिपियान मस्जिद चौराहे के समीप महालक्ष्मी काम्प्लेक्स का ढाई फुट हिस्सा अतिक्रमण की जद में आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तोड़ने के निर्देश दिए। काम्प्लेक्स संचालक ने स्वत: ही अतिक्रमण हटा लेने की बात कही।
विज्ञापन


जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम तक अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए। जेसीबी ने दुकानों के आगे नाले पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। वहीं एक मकान भी अतिक्रमण की जद में आने पर उसे तोड़ने के निर्देश दिए गए। मकान स्वामी द्वारा मोहलत मांगने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम तक अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। शाम चार बजे तक ड्रमंडगंज चौराहे पर पहुंचकर अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान स्टेशन रोड पर भारी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 23 जून को ड्रमंडगंज चौराहे से कोतवाली तक अभियान चलाया  जाएगा। इस दौरान एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी, कोतवाल अतुल प्रधान, ब्रजेश सिंह, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, अमित कुमार, अमरकिशोर समेत भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी मौजूद रही।

विवाद होते बचा
अभियान के दौरान टूटा एंगिल उठाने पर दुकानदार ने एक कर्मचारी से अभद्रता कर दी। इसे देख अन्य कर्मचारी भड़क उठे। नौबत मारपीट तक आ पहुंची, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed