फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Most buses do not have all-weather bulbs and fog lights yet

Pilibhit News: अधिकतर बसों में अब तक नहीं लगे ऑलवेदर बल्व, फॉग लाइट भी नहीं

Fri, 22 Nov 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Most buses do not have all-weather bulbs and fog lights yet
रोडवेज बस की ​खिड़की के टूटे लॉक।संवाद
पीलीभीत। कोहरा पड़ने से पहले रोडवेज बसों में ऑलवेदर बल्व, फॉग लाइट, खिड़कियों के शीशों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। करीब 20 दिन बीतने के बाद भी पीलीभीत डिपो की अधिकतर बसें बिना फॉग लाइट के ही दौड़ रही हैं। खिड़कियों के लॉक भी सही नहीं कराए गए हैं। यात्री सर्द हवा के बीच बैठकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 104 बसों का संचालन दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, हरिद्वार आदि लंबे मार्गों के अलावा स्थानीय मार्गों पर किया जाता है। कोहरे के मद्देनजर शासन ने सभी बसों में ऑलवेदर बल्व व फॉग लाइट लगवाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अधिकारियों के निर्देश के बाद भी बसों में यह काम अब-तक पूरा नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

इससे रात के समय बस संचालन करने में चालकों को परेशानी होती है। साथ ही हादसे का खतरा बना रहता है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे नौगवां चौराहा पर खड़ी एक बस में न तो ऑलवेदर बल्व लगे थे और न ही फॉग लाइटें। नाम न छापने की शर्त पर चालक ने बताया कि नई बसों में तो विभाग कार्य करा रहा है, लेकिन पुरानी बसों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के अंदर जाकर देखा तो अधिकतर खिड़कियों से लॉक नदारद थे। जिस कारण खिड़कियां पूरी तरह बंद नहीं हो रहीं थीं। बस चलने पर इन खिड़कियों से आने वाली सर्द हवा के बीच यात्रियों को बैठ पाना मुश्किल हो रहा था। इसी प्रकार रोडवेज बस अड्डे पर आगरा जाने के लिए बस खड़ी थी। इसमें भी फाॅग लाइट नहीं थी।

--15 बसों की हालत अधिक खराब
विभागीय सूत्रों कहना है कि 15 बसों की स्थिति ज्यादा खराब है। इनमें अन्य समस्याओं के अलावा सीटें भी जर्जर हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सार्दियों में समस्या और बढ़ गई है। इसके विपरीत विभागीय अफसर बसों में कमियां दूर होने का दावा कर रहे हैं।


-
अधिकारियों के निर्देश के बाद बसों में फॉग लाइट लगवाने के साथ अन्य दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ बसों में कार्य शेष है। इसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

रोडवेज बस की खिड़की के टूटे लॉक।संवाद

रोडवेज बस की खिड़की के टूटे लॉक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed